Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में विराट कोहली अपनी गलती की वजह से हुए रनआउट, रवि शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ी को लगाई जमकर फटकार

Virat Kohli (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। खेल का पहला दिन खत्म हो चुका है और टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 86 रन बनाए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए थे।

बता दें कि, भारतीय टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। विराट कोहली ने एक खराब फैसला लिया जिसकी वजह से वो रनआउट हो गए। दरअसल रचिन रवींद्र की गेंद को विराट कोहली ने आराम से खेला और वो रन लेने के लिए भागे। कीवी टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा और विराट कोहली को रनआउट कर दिया।

पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री विराट कोहली के इस फैसले से काफी निराश नजर आए और उन्होंने कमेंट्री करते समय भारतीय बल्लेबाज को जमकर फटकार लगाई। रवि शास्त्री ने कमेंट्री करते हुए कहा कि, ‘उन्होंने अपने विकेट को खराब कर दिया। यह समझ नहीं आ रहा कि विराट कोहली के दिमाग में क्या चल रहा है।’

खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए होगा काफी महत्वपूर्ण

बता दें कि, विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 18 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका प्रदर्शन इस टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा है। बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को शुरुआत तो मिली लेकिन वो भी 30 रन बनाकर आउट हो गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल 31* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि ऋषभ पंत 1* रन पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अभी भी 149 रनों से पीछे है। न्यूजीलैंड की ओर से अभी तक एजाज पटेल ने दो विकेट झटके हैं जबकि मैट हेनरी ने एक विकेट अपने नाम किया है। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। भले ही पहले दिन के खेल खत्म होने तक मेजबान ने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं लेकिन मैच अभी भी उनके पकड़ में है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...