Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: मिचेल सैंटनर ने दूसरे टेस्ट में झटके 13 विकेट, साथ ही इन अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स को भी किया अपने नाम

Rohit Sharma in Pune test (Photo Source: X)

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 113 रनों से हराया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से बेहतरीन खिलाड़ी मिचेल सैंटनर ने दमदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड की ओर से इस मैच में मिचेल सैंटनर एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जो भारतीय टीम के बल्लेबाजों के ऊपर हावी रहे। बता दें कि, मिचेल सैंटनर ने दूसरे टेस्ट में कुल 13 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 7 विकेट हासिल किए जबकि दूसरी पारी में अनुभवी ऑलराउंडर ने 6 विकेट झटके। इसी के साथ मिचेल सैंटनर ने पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं।

मिचेल सैंटनर पहले बाएं हाथ के स्पिनर बने हैं जिन्होंने विराट कोहली को एक टेस्ट की दोनों पारी में आउट किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड और किसी ने अपने नाम नहीं किया है। यही नहीं एक टेस्ट में दो बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले मिचेल सैंटनर दूसरे न्यूजीलैंड के गेंदबाज है। इससे पहले यह उपलब्धि पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने अपने नाम की थी। उन्होंने दो बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 में और दूसरी बार बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में।

मिचेल सैंटनर ने इस मैच में कुल 157 रन देकर 13 विकेट झटके। यह न्यूजीलैंड के गेंदबाज द्वारा तीसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी मैच आंकड़े हैं। इसके अलावा किसी भी टीम की ओर से इंडिया के खिलाफ यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है।

न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

बता दें कि, टीम इंडिया को लगातार अपने घर में 18 द्विपक्षीय सीरीज जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। मैच की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 156 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए।

359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 245 रन पर ऑलआउट हो गई और न्यूजीलैंड ने 113 रनों से इस मैच को अपने नाम किया। दूसरी पारी में टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 77 रन बनाए लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...