Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर

Bhuvneshwar kumar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
Bhuvneshwar kumar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, 2026 से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला टी20 मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12.30 बजे से हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। तो वहीं, इस मैच से पहले भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि स्विंग किंग के नाम से मशहूर भुवनेश्वर ने करीब चार के लंबे इंतजार के बाद, टी20 फाॅर्मेट में वापसी की है। तो वहीं, भारतीय कप्तान को अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है। इसी वजह से उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले कहा कि भुवनेश्वर जानते हैं कि इस फाॅर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है?

भुवी को लेकर श्रेयस का बड़ा बयान

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में भुवी को लेकर कहा “भुवी निश्चित रूप से टीम में काफी अनुभव लेकर आते हैं। IPL के बाद, हमें इसकी थोड़ी कमी महसूस हो रही थी। हमारे पास कई नए गेंदबाज थे। लेकिन अगर आप T20 में उनके करियर ग्राफ को देखें, तो उन्होंने पिछले दो सालों में IPL जीता है। इसलिए, उन्हें बहुत अच्छे से पता है कि इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट (दबदबा) बनाना है।”

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20 – 22 अक्टूबर, गुरूवार – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
दूसरा टी20 – 24 अक्टूबर, शनिवार – क्राइस्टचर्च, हेग्ली ओवल
तीसरा टी20 – 27 अक्टूबर, मंगलवार – वेलिंग्टन, स्काई स्टेडियम
चौथा टी20 – 30 अक्टूबर, शुक्रवार – ऑकलैंड, एडेन पार्क
पांचवां टी20 – 1 नवंबर, रविवार – हैमिल्टन, सेडन पार्क

ये भी पढ़ें – IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Amit Mishra (Image Credit – Twitter/X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी, अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव करती हुई नजर...

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...

SM Trends: 21 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने से पहले, न्यूजीलैंड टीम के...