Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: भारत को बड़ा झटका, ऋषभ पंत न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर 

IND vs NZ: भारत कोIND vs NZ बड़ा झटका, ऋषभ पंत न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज 11 जनवरी, रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। तो वहीं, इस सीरीज के शुरू होते ही भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि साइड स्ट्रेन की वजह से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंत को बीसीए स्टेडियम में नेट पर बल्लेबाजी करते समय अपने दाहिने पेट के पीछे वाली जगह में अचानक तकलीफ महसूस हुई। उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने एक विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद उनकी तिरछी मांसपेशी में चोट का पता लगाया।

बता दें कि पंत वनडे टीम में केएल राहुल के बाद दूसरे नंबर के विकेटकीपर थे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति से श्रृंखला के पहले मैच के लिए कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। भारतीय क्रिकेट टीम पुरुष चयन समिति ने ध्रुव जुरेल को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया है और जुरेल टीम के साथ वडोदरा में जुड़ चुके हैं।

शनिवार को लगी थी पंत को चोट

बता दें कि रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया का शनिवार को एक वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन था। इस सेशन में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए समय पंत चोटिल हो गए। इस दौरान अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी मौजूद थे। कप्तान शुभमन गिल पहले वनडे मैच से पहले आयोजित प्री मैच क्राॅन्फ्रेंस करने के बाद नेट सेशन में दिखाई दिए।

दूसरी ओर, यह यह इंजरी के पंत के लिए कुछ नई नहीं है। इससे पहले भी उनका क्रिकेट करियर चोटों से काफी प्रभावित रहा है। दिसंबर 2022 में भयानक कार हादसे के बाद उन्हें 2025 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर भी इंजरी का सामना करना पड़ा था। देखने लायक बात होगी कि इस इंजरी के बाद, पंत कब तक टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...

SM Trends: 25 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल नाॅकआउट मैचों से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ की एक वीडियो को शेयर किया...