Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा जैसी बल्लेबाजी की कमी खली: अनिल कुंबले

Anil Kumble and Cheteshwar Pujara (Image Credit- Twitter X)

बेंगलुरू टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की बल्लेबाजी के फ्लाॅप होने के बाद, पूर्व भारतीय स्पिनर और दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने बड़ा बयान दिया है। कुंबले का कहना है कि इस समय भारत को चेतेश्वर पुजारा जैसे किसी की जरूरत है।

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं खेल के दूसरे दिन टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई है। यह भारत का एशिया में टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर, जबकि ओवरऑल तीसरा सबसे कम स्कोर है।

अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहली पारी के सिमटने के बाद, जियो सिनेमा पर चर्चा करते हुए अनिल कुंबले ने कहा- विराट कोहली को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, वह उस स्थान पर आपके नंबर 1 बल्लेबाज हैं। नंबर तीन स्थान के लिए भारत को चेतेश्वर पुजारा जैसा कोई व्यक्ति चाहिए, जिसने इतने वर्षों तक वहां खेलते हुए इतना अच्छा प्रदर्शन किया।

वह वहां होता, क्योंकि उसने 100 टेस्ट मैच खेले हैं। मुझे लगता है कि अगर वह वहां होता, तो गेंद को हिट करने के लिए नहीं जाता है। वह गेंद को अंदर आने देता, इस स्थिति में आपको ऐसे किसी खिलाड़ी की कमी खलती है। भारत निश्चित रूप से इस मैच में परेशानी वाली स्थिति में है।

मैट हेनरी ने पूरे किए टेस्ट मैच

बता दें कि मैच में कीवी गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13.2 ओवरों में 15 रन देकर पांच विकेट हासिल किए हैं। मुकाबले में उन्होंने सरफराज खान, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और कुलदीप यादव का विकेट हासिल किया। तो वहीं जैसे ही हेनरी ने कुलदीप का विकेट लिया, तो उन्होंने 26 टेस्ट मैचों में अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...