Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु में न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 36 साल बाद भारत में जीता टेस्ट मैच

IND vz NZ (Photo Source: Getty Images)

IND vz NZ First Test Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। वहीं इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण देर से शुरू हुआ लेकिन इसके बाद मौसम का मेहमान टीम को साथ मिला। अंत में उन्होंने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। पहले बैटिंग करते  हुए भारत की टीम सिर्फ 46 रन बनाकर आउट हो गई, इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 का स्कोर बनाकर 356 रन की बढ़त हासिल की। भारत ने दूसरी पारी में सरफराज खान (150) के पहले टेस्ट शतक और ऋषभ पंत के 99 रनों के बूते 462 रन बना न्यूजीलैंड को आसान टारगेट दिया था।

IND vz NZ First Test Report: टेस्ट मैच के आखिरी दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आसानी से हासिल की जीत

मैच के चौथे दिन खराब रोशनी के कारण खेल को जल्दी खत्म कर दिया गया। पांचवें दिन भी खेल देरी से शुरू हुआ। दिन की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम को LBW आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। हालांकि कॉनवे और विल यंग ने अपनी टीम को इस परेशानी से बाहर निकाल लिया।

भारतीय गेंदबाजों ने इन दोनों बैट्समैन को भी खूब परेशान किया लेकिन बाद में कीवी बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हुए दिखे। इन दोनों के बीच हुई महज 35 रनों की साझेदारी की वजह से न्यूजीलैंड मैच में वापस आ गया। बुमराह ने कॉनवे को आउट कर भारत की उम्मीदें जगाईं, लेकिन यंग को फिर रवींद्र का साथ मिला और दोनों ने मिलकर भारत की हार तय कर दी।

इसी के साथ न्यूजीलैंड 36 साल बाद भारत में कोई टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रहा। इससे पहले कीवी टीम ने 1988-89 में खेली गई सीरीज में भारत को उसके घर में टेस्ट में हराया था। रवींद्र 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं विल यंग 47 रनों पर नाबाद लौटे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में 24 अक्टूबर से खेला जाना है।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...