Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बेंगलुरु में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल ने खास तरीके से दिया लोगों को निमंत्रण, आप भी देखें यह शानदार वीडियो

IND vs NZ: बेंगलुरु में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल ने खास तरीके से दिया लोगों को निमंत्रण, आप भी देखें यह शानदार वीडियो

Lokesh Rahul (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तमाम लोग पिछले काफी समय से इस टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह दोनों टीमें 12 साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट मैच खेलने के लिए बेंगलुरु वापस आए हैं।

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल भी मैच खेलने के लिए अपने होमटाउन में वापसी कर चुके हैं। केएल राहुल खुद इस बात से काफी खुश है कि उन्हें काफी लंबे समय के बाद इस वेन्यू पर टेस्ट मैच खेलते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, केएल राहुल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेला था जिसमें उन्होंने 64 गेंदों में 102* रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें केएल राहुल कन्नड़ में बोल रहे हैं कि, ‘हम सभी को टेस्ट मैच के लिए न्यौता देना चाहते हैं जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच काफी समय पहले खेला गया था। इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी लोग आगामी मैच के लिए काफी उत्साहित होंगे और ज्यादा से ज्यादा नंबर में टीम को सपोर्ट करने आएंगे। आप सभी को 16 से 20 अक्टूबर तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने के लिए हम लोग भी बेताब हैं।’

यह रही वीडियो:

केएल राहुल ने आगे कहा कि, ‘इस मैदान के पीछे हमने कैंटीन और क्लब हाउस में काफी समय बिताया है। हमें पता है कि हम पिछले 1 साल में यहां नहीं रहे हैं। मुझे नहीं पता कि अब जगह बदल गई है या नहीं लेकिन वहां पर सुबह बहुत ही अच्छा डोसा और कॉफी मिलती थी।’

इन दोनों टीमों के बीच कुल तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरे टेस्ट की शुरुआत 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है। तीसरा और अंतिम टेस्ट 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मेजबान आगामी टेस्ट सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...