Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसकी होगी चांदी? जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

IND vs NZ: बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसकी होगी चांदी? जानें वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Wankhede Stadium Pitch (Social Media: Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में 01 नवंबर (शुक्रवार) से खेला जाना है। कीवी टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। भारतीय टीम अब साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच जीतने के बाद कीवी टीम के हौसले बुलंद होंगे। अब कीवी टीम की नजरें सीरीज को क्लीन स्वीप करने पर होगी।

भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अच्छे अनुभवी प्लेयर्स हैं, लेकिन इस सीरीज में उन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उस हिसाब से नहीं आया है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों को तीसरे टेस्ट में अपना बेस्ट देने की आवश्यकता है। बेंगलुरु और पुणे टेस्ट मैच में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला था। यही कारण था कि टीम इंडिया को हार मिली।

यहाँ देखे:- IND vs NZ, 3rd Test: Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, वेन्यू, पिच और मौसम रिपोर्ट, प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs NZ भारत vs न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लाल मिट्टी से पिच बनी होती है। इससे तेज गेंदबाजों को उछाल मिलती है और गेंद भी बल्ले पर आसानी से आती है। पहले दिन तो स्पिनरों के लिए उतना मदद नहीं मिलने वाला है। हालांकि बाद में स्पिनरों की अहम भूमिका रहती है और वो अंतिम दो दिन बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी होती है। भारत और न्यूजीलैंड के टेस्ट में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।

IND vs NZ भारत vs न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट वेदर रिपोर्ट

इस टेस्ट मैच के दौरान बारिश को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। मुकाबले के पांचों दिन बारिश होने की संभावना न के बरारबर है। फैन्स को पूरा मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम इस मैच में जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी।

IND vs NZ: भारत vs न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट कहां देखें

दोनों टीमों के बीच यह मैच टीवी और ओटीटी पर लाइव देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स 18 पर यह मैच लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा इस मैच को जियो सिनेमा पर भी लाइव देखा जा सकता है। जियो की वेबसाईट और एप्लीकेशन पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस सुबह 9 बजे होना है।

আরো ताजा खबर

18वां शतक जड़ते ही स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, दिग्गज मेग लैनिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Smashes 18th Century to Overtake Meg Lanning at the Top (image via X) 3 सितंबर, गुरुवार को महिला एशिया कप के सातवें मैच में भारत की ओपनर स्मृति...

‘उनके पास किस तरह का अधिकार है?’ – माइकल एथरटन ने बाबर की कप्तानी पर उठाए सवाल

Michael Atherton Hits Out at PCB’s Mid-Series Overhaul, Feels for Babar Azam (image via getty) Michael Atherton on Babar Azam: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के बीच में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

काउंटी चैंपियनशिप में युजवेंद्र चहल की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए Ben Stokes, पलक झपकते ही बिखरी गिल्लियां, देखें वीडियो 

County Championship (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियन में डरहम बनाम नाॅर्थम्प्टनशायर मुकाबले में भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी गेंद फेंकी है, जिसके सामने इंग्लैंड...

CPL इतिहास के 5 सबसे तेज तूफानी शतक, जब बल्लेबाजों ने गेंदों से उड़ाए परखच्चे!

Top 5 Fastest Centuries in CPL History (image via getty) Top 5 Fastest centuries in CPL history: कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें रिकॉर्ड...