Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: पुणे में वाशिंगटन की “सुंदर” गेंदबाजी, 1330 दिन के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में लिया विकेट

IND vs NZ: पुणे में वाशिंगटन की “सुंदर” गेंदबाजी, 1330 दिन के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में लिया विकेट

Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

IND vs NZ, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने पहले अटैक करते हुए टॉम लैथम (15), विल यंग (18) और डेवोन कॉनवे (76) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

वाशिंगटन सुंदर ने फिर अटैक करते हुए न्यूजीलैंड टीम को तीन बड़े झटके और दे दिए हैं। एक अच्छी शुरुआत के बाद मेहमान टीम ने 204 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। वाशिंगटन सुदंर ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए झंडे गाड़ दिए हैं, उन्होंने 1330 दिन के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में विकेट लिया है।

वाशिंगटन सुंदर ने 2021 में खेला था भारत के लिए आखिरी टेस्ट

भारत ने पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार के बाद प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। शुभमन गिल की वापसी हुई है, वहीं, वाशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को भी शामिल किया गया है। सुंदर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेला था, जिसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे।

आज सुंदर ने पहली पारी में रचिन रवींद्र को बोल्ड कर 1330 दिनों बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के बीच मजबूत हो रही साझेदारी को तोड़ने का काम किया। रचिन रवींद्र ने 105 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की पारी खेली।

यहां देखें रचिन रवींद्र के आउट होने का वीडियो-

सुंदर ने टॉम ब्लंडल और डेरिल मिचेल को भी भेजा पवेलियन

रचिन रवींद्र का विकेट चटकाने के बाद वाशिंगटन सुंदर ने 62वें ओवर में टॉम ब्लंडल (3) को बोल्ड किया। फिर 64वें ओवर में डेरिल मिचेल (18) को LBW आउट कर न्यूजीलैंड की टीम को छठा झटका दिया।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली के कार्डिफ में वनडे रिकाॅर्ड्स पर एक नजर डालें 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) इस समय इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच...

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे...

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...