Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: पुणे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी तरह से फिट

IND vs NZ: पुणे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी तरह से फिट

Rishabh Pant (Pic Source-X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24अक्टूबर से पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे।

पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग काफी कम की थी। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपर के तौर पर नजर आए थे, लेकिन वे दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करने उतरे और 99 रनों की पारी खेली। अब पंत से जुड़ी अच्छी खबर ये है कि वे पुणे टेस्ट मैच के लिए फिट हैं और प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर कोई खतरा नहीं है।

पुणे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट हुए ऋषभ पंत

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो ऋषभ पंत को भारतीय पारी के दूसरे दिन इंजेक्शन लेने के बाद दर्द महसूस हुआ। हालांकि, ऋषभ पंत अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं। दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत को जिस घुटने में चोट लगी और उसका ऑपरेशन उनको करवाना पड़ा था, उसी घुटने में रविंद्र जडेजा की गेंद उनको विकेटकीपिंग करते हुए लगी थी, जिसके कारण वे मैदान से बाहर चले गए थे।

हालांकि, अच्छी बात ये थी कि बाएं हाथ के इस तेजतर्रार बल्लेबाज ने भारत की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी की और 105 गेंदों पर 99 रन बनाए, लेकिन वह इस पारी के दौरान सिंगल डबल लेते समय सहज नहीं दिखे और कई बार विकेटों के बीच लड़खड़ाते हुए नजर आए। इसलिए ुनःपाने अधितकर गेंदों को बाउंड्री पार मारने की कोशिश की।

इसके बाद वे चौथी पारी में विकेटकीपिंग के लिए नहीं आए तो सभी के मन में ये सवाल आया कि क्या वे पूरी तरह फिट हैं? लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की माने तो पंत पूरी तरह से फिट हैं और वो दूसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं जो टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर है।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...