
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
IND vs NZ 1st Test: पुणे के एमसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हो चुका है। आज 24 अक्टूबर, गुरूवार को मुकाबले का पहला दिन समाप्त हुआ।
दूसरी ओर, दिन का खेल खत्म होने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। कोहली के मैदान पर प्रैक्टिस करने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कोहली की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें विराट कोहली की प्रैक्टिस करते हुए ये वीडियो
Virat Kohli Started Practicing Right After The End Of 1st Day.🏏🤍#ViratKohli #INDvsNZ #INDvNZ @imVkohli pic.twitter.com/gCt8Yupq6Y
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) October 24, 2024
तो वहीं इस सीरीज में रन मशीन कोहली के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की पारी खेली। तो वहीं अब इस मैच में भी फैंस को कोहली से ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पहली पारी भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 259 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने करियर बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट नाम किए, तो आर अश्विन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
इसके बाद दिन की समाप्ति पर भारत ने पहली पारी में 11 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 10* और यशस्वी जायसवाल 6* रन बनाकर मौजूद हैं, जबकि रोहित शर्मा बिना खाता खोले टिम साउदी के खिलाफ बोल्ड आउट हो गए।
AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर
SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“टेस्ट क्रिकेट सबसे पहले आना चाहिए” – जोफ्रा आर्चर के IPL खेलने पर भड़के माइकल वॉन, ECB को भी लताड़ा
IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

