Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 113 रनों से शानदार जीत, घर पर 12 साल बाद भारत को टेस्ट सीरीज में मिली हार

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 245 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 113 रनों से शानदार जीत दर्ज कर 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। मिचेल सैंटनर ने 13 विकेट चटकाकर मैच विनिंग प्रदर्शन किया।

यह भारत की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की पहली जीत है। वहीं, 2012 के बाद से भारत ने घर पर पहली टेस्ट सीरीज हारी है, टीम ने इससे पहले लगातार 18 सीरीज जीती थी।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड पहली पारी 259/10 (79.1 ओवर)

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। डेवोन कॉनवे ने 141 गेंदों में 11 चौकों की मदद से सर्वाधिक 76 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 105 गेंदों में 65 रन बनाए और मिचेल सैंटनर ने 51 गेंदों में 33 रन की पारी खेली।

पहली पारी में भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 23.1 ओवरों में 59 रन देकर सात विकेट लिए। सुंदर ने रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडल (3), डेरिल मिचेल (18), ग्लेन फिलिप्स (9), टिम साउदी (5), एजाज पटेल (4) और मिचेल सेंटनर (33) का विकेट लिया था। वहीं, अश्विन ने 24 ओवर में 64 रन देकर तीन विकेट लिए।

भारत पहली पारी 156/10 (45.3 ओवर)

टीम इंडिया पहली पारी में मिचेल सैंटनर की गेंदबाजी के आगे बुरी तरह पिट गई। टीम 156 रनों पर ऑलआउट हो गई। सैंटनर ने शुभमन गिल (30), विराट कोहली (1), सरफराज खान (11), रविचंद्रन अश्विन (4), रवींद्र जडेजा (38), आकाश दीप (6) और जसप्रीत बुमराह (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 19.3 ओवरों में 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने दो विकेट और टिम साउदी ने भी एक विकेट चटकाया।

न्यूजीलैंड दूसरी पारी 255/10 (69.4 ओवर)

खेल के दूसरे दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए थे। लेकिन फिर तीसरे दिन टीम ने 24 रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए, टीम 255 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान टॉम लैथम ने 133 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 86 रन की सर्वाधिक पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 82 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए और टॉम ब्लंडल ने 41 रन की पारी खेल योगदान दिया। दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने 19 ओवर में 56 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, अश्विन ने दो और रवींद्र जडेजा के नाम तीन विकेट शामिल रहे।

IND vs NZ: भारत को मिला 359 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को खराब शुरुआत मिली। कप्तान रोहित शर्मा (8) छठे ओवर में मिचेल सैंटनर की गेंद पर विल यंग को कैच थमा बैठे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी घातक अंदाज में नजर आई। लेकिन फिर सैंटनर ने गिल को आउट कर भारत को 96 के स्कोर पर दूसरा झटका दिया।

शुभमन गिल ने 31 गेंदों में 23 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल ने 65 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रनों की अच्छी पारी खेली। इसके बाद ऋषभ पंत (0), विराट कोहली (17), सरफराज खान (9), वाशिंगटन सुंदर (21) और अश्विन (18) भी सस्ते में आउट हो गए।

रवींद्र जडेजा ने 84 गेंदों में 42 गेंदों की एक फाइटिंग पारी खेली। लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सकें, भारतीय टीम 245 रन ही बना पाई।। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने 29 ओवर में 104 रन देकर 6 विकेट लिए। एजाज पटेल ने दो और ग्लेन फिलिप्स के नाम एक विकेट शामिल रहा।

 

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...