Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ : पहले दिन खेल के बाद रवींद्र जडेजा ने दिया बड़ा बयान, बोले- आखिरी 15 मिनट…

Ravindra Jadeja (Pic Source-X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड पर भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और कीवी टीम की पहली पारी को 235 रनों पर समेट दिया। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने करियर का 14वां 5 विकेट हॉल लिया, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट हासिल किए।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा अच्छे टच में दिख रहे थे और तीन चौके लगाए। हालांकि, वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। युवा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने साझेदारी बनाने की कोशिश की, लेकिन जायसवाल 30 रन बनाकर आउट हो गए।

यशस्वी के आउट होने के बाद मोहम्मद सिराज को नाईट-वाचमैन के रूप में भेजा गया, लेकिन वह पहली ही गेंद पर एजाज पटेल का शिकार बन गए। इसके बाद जल्द ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी रन आउट हो गए। एक क्विक सिंगल के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 86 रन बनाए हैं और 149 रनों से पीछे है।

टेस्ट में भारत के लिए फाइफर लेना, यह हमेशा विशेष होता है- रवींद्र जडेजा

वहीं खेल समाप्ति के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा कि दिन के आखिरी 15 मिनट टीम के पक्ष में नहीं गए और गलत फैसले ने मेजबान टीम को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि अन्य खिलाड़ी छोटी साझेदारियां बनाएंगे और पहली पारी में बढ़त लेंगे।

जडेजा ने कहा, “एक बैटिंग यूनिट के रूप में, हमें सामूहिक प्रयास की जरूरत है। ऐसा सोचा नहीं था, मिसकम्युनिकेशन और मिसजजमेंट होता रहता है। हम 150 रन पीछे हैं, टीम के कुल स्कोर को 230 से ऊपर ले जाने के लिए छोटी-छोटी साझेदारियां हमारा गेम प्लान होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, टेस्ट में भारत के लिए फाइफर लेना, यह हमेशा विशेष होता है। अच्छा लगा कि मैंने अपनी टीम को सफलता दिलाने में मदद की। गर्मी में यह आसान गेंदबाजी नहीं थी, वाशिंगटन ने अच्छी गेंदबाजी की और सभी ने अपनी भूमिका निभाई।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...