Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, कुमार संगाकारा के इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड को तोड़ा 

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, कुमार संगाकारा के इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड को तोड़ा 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि किंग कोहली (28017*) अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान व बाएं हाथ के महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा (28016) को पीछे छोड़ दिया है।

कोहली ने यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में कर दिखाया। कोहली को संगाकारा को पीछे छोड़ने के लिए इस मैच से पहले सिर्फ 43 रनों की जरूरत थी। तो वहीं, जैसे भी भारतीय पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ सिंगल लिया, वैसे ही कोहली ने इस कीर्तिमान को अपने नाम किया।

अब कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ महान सचिन तेंदुलकर (34,357) से पीछे हैं। हालांकि, अब जबकि कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, तो सचिन का यह रिकाॅर्ड तोड़ना शायद अब कोहली के लिए संभव ना हो।

सबसे तेज 28 हजारी बने विराट कोहली

साथ ही बता दें कि इस मैच में विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कोहली ने यह कीर्तिमान महज 624 पारियों में हासिल कर लिया है।

तो वहीं, वडोदरा जारी में जारी पहले वनडे मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारत न्यूजीलैंड से मिले 301 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम इस रन चेज में कंट्रोल में नजर आ रही है। भारत ने 23 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद एक विकेट के नुकसान पर कुल 135 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विराट कोहली 52* और शुभमन गिल 46* रन बनाकर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...