Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले जाने सभी खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों के बारे में

Team India Test (Photo Source: X)

बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। बता दें कि, पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिसके बाद न्यूज़ीलैंड टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। 107 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आसानी से हासिल कर लिया।

टेस्ट सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को दूसरा मैच जीतना बेहद जरूरी है। टीम इंडिया की ओर से कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जो पहले मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

पुणे की पिच के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है। टीम इंडिया के पास कई घातक स्पिनर्स है जो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खामोश रखने में सक्षम है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ों के बारे में।

1- विराट कोहली- अनुभवी बल्लेबाज प्रोफेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने से सिर्फ एक शतक दूर है।

1- विराट कोहली- टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक जड़ने से विराट कोहली सिर्फ एक शतक दूर है।

4- यशस्वी जायसवाल- युवा खिलाड़ी एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड से सिर्फ चार छक्के दूर है।

2- रोहित शर्मा- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक बनाने से रोहित शर्मा सिर्फ दो शतक दूर हैं।

19- केएल राहुल- बेहतरीन बल्लेबाज 3000 टेस्ट रन बनाने से सिर्फ 19 रन दूर है।

62- रविचंद्रन अश्विन- अनुभवी ऑलराउंडर टेस्ट क्रिकेट में 3500 रन पूरा करने से सिर्फ 62 रन दूर है।

123- Tom Blundell- कीवी खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरा करने से सिर्फ 128 रन दूर है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...