Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए कीवियों के सामने फुस्स, 46 रनों सिमटी पारी, बने कई रिकार्ड्स

IND vs NZ टीम इंडिया के बल्लेबाज हुए कीवियों के सामने फुस्स 46 रनों सिमटी पारी बने कई रिकार्ड्स

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया और दूसरे दिन टॉस हुआ। टीम इंडिया ने टॉस जीता और कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो अभी तक गलत साबित हुआ। भारतीय पारी की शुरुआत से ही एक के बाद एक विकेट गिरते गए और पूरी भारतीय टीम 46 रनों पर ऑलआउट हो गई।

34 रन तक भारत ने सात विकेट गंवा दिए थे, जिसमें पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर है। भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक रन ऋषभ पंत ने बनाए, उन्होंने 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 13 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया।

भारतीय टीम का अपने घर ंमें ये सबसे न्यूनतम स्कोर रहा. इससे पहले उसने साल 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 75 रन बनाए थे। साथ ही भारत में किसी टेस्ट मैच में एक टीम का ये सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने साल 2021 में भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच के दौरान 62 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम का ये तीसरा लोएस्ट स्कोर है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में ये भारत का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम साल 1976 में वेलिंगटन टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी में 81 रनों पर आउट हो गई थी। यानी भारतीय टीम ने अपना 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यहाँ देखे:- बेंगलुरु में विराट कोहली ने तोड़ा एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में अब सिर्फ सचिन से हैं पीछे

भारत का सबसे कम स्कोर भारत में (टेस्ट क्रिकेट)

46 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024*
62 – न्यूजीलैंड बनाम भारत, मुंबई, 2021
75 – भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 1987
76 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद, 2008
79 – साउथ अफ्रीका बनाम भारत, नागपुर, 2015

আরো ताजा खबर

लॉर्ड्स वनडे हो सकता है ‘हिटमैन’ का आखिरी 50-ओवर मैच, BCCI के 2027 WC प्लान में नहीं रोहित: रिपोर्ट

Rohit Sharma no longer in India’s ODI plans after England series (image via getty) खबरों के मुताबिक, अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा को बता दिया गया है कि वे अब वनडे...

ENG vs IND: ‘वह दबाव सोखने में उस्ताद हैं’ आउट ऑफ फाॅर्म रोहित शर्मा को बल्लेबाजी कोच का साथ 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में खराब फाॅर्म का सामना कर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का...

17 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चार विकेट से जीत हासिल की, सीरीज 1-1 से बराबर गुरुवार, 16...

ENG vs IND, 2nd ODI: अनुभवी रूट की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

ENG vs IND, 2nd ODI: match report (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जो रूट की शानदार नाबाद 99 रनों...