Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: जानें न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन?

IND vs NZ: Ishan Kishan (image via getty)
IND vs NZ: Ishan Kishan (image via getty)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज 28 जनवरी, बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले ही टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों को जीतकर, सीरीज अपने नाम कर ली है।

दूसरी ओर, इस मुकाबले में शानदार फाॅर्म में चल रहे बाएं हाथ के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि वह इस मुकाबले में क्यों नहीं खेल रहे हैं। चलिए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

इस वजह से नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन

विशाखापत्तनम में टाॅस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के खेलने को लेकर कोई खास वजह तो नहीं बताई। बस इतना कहा कि किशन को पिछले मैच में निगल की समस्या हुई थी। इस वजह से वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

अर्शदीप, ईशान किशन की जगह टीम में आए हैं, जिन्हें पिछले मैच में हल्की चोट लग गई थी। अक्षर पटेल को अभी थोड़ा और समय चाहिए, इसलिए उम्मीद है कि हम उन्हें अगले मैच में खेलते हुए देखेंगे। बल्लेबाजों को थोड़ी और जिम्मेदारी लेनी होगी, लेकिन साथ ही निडर होकर खेलने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

आज हमारे पास पांच अच्छे गेंदबाजी विकल्प हैं, तो देखते हैं क्या होता है। साथ ही इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भी एक बदलाव किया है। उन्होंने कायल जैमिसन की जगह जैकरी फूक्स को वापिस टीम में शामिल किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

আরো ताजा खबर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान...

संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

Sandeep Patil (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी हो गई है। मुंबई...

24 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. पीठ की बार-बार होने वाली चोट के कारण नान्द्रे बर्गर MLC 2026 से बाहर हो गए हैं टेक्सास सुपर किंग्स को मेजर...

SM Trends: 24 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह...