Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में आराम देना चाहिए: दिनेश कार्तिक

Jasprit bumrah (Image Credit- Twitter X)

पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक का मानना है की टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम देना चाहिए। बता दें कि, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रही है। अभी तक तीन मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड टीम 2-0 से आगे है।

इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की थी। यही नहीं पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी। जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों टेस्ट मैच में भाग लिया था। यही नहीं इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा गया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भी जसप्रीत बुमराह को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। हालांकि दिनेश कार्तिक के मुताबिक उन्हें तीसरे टेस्ट में आराम देना चाहिए क्योंकि बुमराह की भूमिका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज में ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है।

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज को बताया कि, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि जसप्रीत बुमराह को आराम की जरूरत है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा कोई और बदलाव मेरे हिसाब से नहीं होना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी चोटिल है तो बात अलग है।’

मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा कि तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी?: दिनेश कार्तिक

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मेरे दिमाग में हार बहुत भारी है। मैं बिल्कुल भी नहीं सोच पा रहा हूं कि तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी? यह बहुत ही छोटी नोटिस है लेकिन मैं यही कहना चाहूंगा कि बुमराह को आराम दिया जाए और सिराज को वापस टीम में शामिल किया जाए।’

टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम इंडिया को लंबे अंतर से मुकाबले जीतने होंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...