Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 216 रनों का मजबूत लक्ष्य

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

विशाखापत्तन में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा है। मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर कुल 215 रन बनाए। कीवियों को इस स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट (62) और डेरिल मिचेल (39*) की शानदार पारियों ने अहम भूमिका निभाई।

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इससे न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन काॅन्वे (44 रन, 23 गेंद) और टिम साइफर्ट (62 रन, 36 गेंद) ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर, टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, न्यूजीलैंड मिडिल ओवर्स को भुनाने में असफल रही।

12वें और 13वें ओवर में भारत ने लगातार विकेट लेकर हल्की वापसी की। पिछले मैच के हीरो रचिन रवींद्र (2) को बुमराह ने काॅट एंड बोल्ड आउट किया। तो ग्लेन फिलिप्स ने 24 और मार्क चैपमैन ने 9 रन का योगदान दिया। अंत में अनुभवी डेरिल मिचेल ने 18 गेंदों में 2 चौके व 3 छक्कों की मदद से 39* रनों की शानदार पारी खेली, और टीम का स्कोर 200 के पार लगाया।

दूसरी ओर, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह व रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या भारत न्यूजीलैंड से मिले इस मजबूत लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं?

मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जैकरी फूक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

আরো ताजा खबर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान...

संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

Sandeep Patil (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी हो गई है। मुंबई...

24 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. पीठ की बार-बार होने वाली चोट के कारण नान्द्रे बर्गर MLC 2026 से बाहर हो गए हैं टेक्सास सुपर किंग्स को मेजर...

SM Trends: 24 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के मैट हेनरी जसप्रीत बुमराह...