Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: कोहली के बल्ले से खेलते हुए उन्हीं की तरह रन आउट हुए आकाश दीप, ‘सुस्ती’ देख फैंस आगबबूला

Akash Deep (Photo Source: X)

IND vs NZ, 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड पहली पारी में 235 पर ऑलआउट हो गई थी। दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे।

आज खेल के दूसरे दिन मेजबान सिर्फ 28 रनों की बढ़त हासिल कर पाने में कामयाब रही। पहली पारी में टीम 263 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस बीच, आकाश दीप जिस अंदाज से रन आउट हुए वह चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुछ इस तरह से रन आउट हुए आकाश दीप

भारत की पहली पारी का 60वां ओवर एजाज पटेल ने डाला था। ओवर की पहली तीन गेंदों में मात्र 4 रन आए थे। सुंदर ने चौथी गेंद को डीप थर्ड पॉइंट की ओर खेला और तेजी से एक रन के लिए भागे, उन्हें लगा शायद दूसरे रन का भी चांस है लेकिन उन्होंने फिर रन नहीं लेने का सोचा। हालांकि, आकाश दीप ने दूसरे रन के लिए भागना शुरू कर दिया था, सुंदर ने फिर उन्हें वापस भेजा।

रचिन रवींद्र ने गेंद को सीधे विकेटकीपर टॉम ब्लंडल की ओर फेंका जिन्होंने बेल्स गिरा दिए। आकाश दीप अगर थोड़ी फुर्ती दिखाते तो वह क्रीज पर पहुंच सकते थे लेकिन वह काफी सुस्त थे, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने डाइव लगाने की भी कोशिश नहीं की। वाशिंगटन सुंदर इस रन आउट से काफी ज्यादा निराश हुए।

आकाश दीप के रन आउट का वीडियो-

MoFo just has to run. Dead brain tailenders.🤢🤢🤢#INDvNZ #WashingtonSundar #Panooti#akashdeep pic.twitter.com/vPvm3rTovX

— Pramist🎥🎮 (@Pramod39951684) November 2, 2024

शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी

तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल ने भारत के लिए 146 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 90 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत ने 59 गेंदों में 60 रन बनाए और वाशिंगटन सुंदर ने 38 रन की नाबाद पारी खेली। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो एजाज पटेल ने 21.4 ओवरों में 103 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...