Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: केएल राहुल और सरफराज खान के बीच किसे दूसरे टेस्ट में दिया जाना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

Sarfaraz Khan and KL Rahul (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है की टीम इंडिया के लिए यह बहुत ही बड़ा सवाल होने वाला है कि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सरफराज खान और केएल राहुल के बीच में किसको चुनेंगे। आकाश चोपड़ा के मुताबिक केएल राहुल का प्रदर्शन टेस्ट में इतना अच्छा नहीं रहा है और सरफराज खान ने अभी तक इस फॉर्मेट में धमाकेदार बल्लेबाजी की है।

बता दें कि, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है। शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में वापसी कर सकते हैं। शुभमन गिल की वापसी के बाद केएल राहुल या सरफराज खान में किसी एक को टीम से बाहर किया जा सकता है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘टीम इंडिया में हमेशा यह देखने को मिला है कि जो खिलाड़ी उनकी पहली पसंद होता है अगर वो पूरी तरह से फिट हो गया है और उपलब्ध है तो उसकी वापसी टीम में जरूर होगी। दूसरी बात यह है कि पहले टेस्ट के खत्म होने के बाद यह सवाल जरूर उठाया गया था कि तीसरे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा, हालांकि कप्तान और कोच ने कहा था कि केएल राहुल नंबर 6 पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे और उनके क्रम में कोई भी बदलाव नहीं होगा।’

राहुल के आंकड़े टेस्ट में इतने अच्छे नहीं हैं: आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘अब जब सरफराज ने शतक जड़ दिया है और राहुल ने दोनों पारी में बड़ा स्कोर नहीं बनाया है तो यह बड़ा सवाल है कि किसे टीम से हटाया जाएगा। मैंने केएल राहुल के आंकड़े देखे हैं और यह इतने अच्छे नहीं है। 53 मैच में 33 का औसत बहुत ही खराब है।

पिछले 10 मैच में केएल राहुल ने 17 पारी में 434 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक है जो उन्होंने शायद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में बनाया था और औसत सिर्फ 27 का है। यह सब देखने के बाद उन पर सवाल जरूर उठाया जाएगा। करुण नायर को ड्राप करना आसान था क्योंकि सीरीज के बीच में गैप था।

यही नहीं ध्रुव और सरफराज को भी अपने बाहर काफी समय तक बैठाया था। इस समय सवाल यही उठा रहा है कि अगर कोई खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है तो आप उसको कैसे टीम से बाहर कर सकते हैं? राहुल ने पिछले 10 मैच में सिर्फ 27 के औसत से रन बनाए हैं। सरफराज को हटाना सही नहीं होगा।’

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...