Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: कीवी स्पिनर्स के सामने भारतीय टॉप ऑर्डर ने टेके अपने घुटने, मात्र 103 रन पर खो दिए 7 महत्वपूर्ण विकेट

Team India (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इस समय दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने निराशाजनक बल्लेबाजी की है और उन्होंने अपने पांच विकेट महज 83 रन पर ही खो दिए हैं।

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए थे। खेल के दूसरे दिन शुभमन गिल ने भी अपना विकेट खो दिया। शुभमन गिल को शुरुआत तो मिली लेकिन युवा बल्लेबाज 30 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली मात्र एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल भी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 30 रन बनाकर आउट हो गए। पहले मैच में 99 रन बनाने वाले ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 18 रन ही बना पाए और ग्लेन फिलिप्स को अपना विकेट दे बैठे।

83 रन पर टीम इंडिया ने अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं और अगर उन्हें इस मैच में वापसी करनी है तो यहां से टीम के खिलाड़ियों को एक महत्वपूर्ण साझेदारी करनी होगी।

टीम इंडिया के लिए दूसरे टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है

बता दें कि, इस मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए थे। टीम की ओर से रचिन रवींद्र ने 65 रनों का योगदान दिया था जबकि Devon Conway ने 76 रन बनाए थे। मिचेल सैंटनर ने 33 रनों का योगदान दिया था।

फिलहाल मेजबान इस मैच में बैकफुट पर है और उन्हें यहां से मैच जीतने के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। टीम इंडिया के पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी है जो शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं। खबर लिखे जाने तक मेजबान ने अपने 7 विकेट 103 रन पर खो दिए हैं। सरफराज खान ने पहली पारी में 11 रन बनाए जबकि रविचंद्रन अश्विन चार रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

“टेस्ट क्रिकेट सबसे पहले आना चाहिए” – जोफ्रा आर्चर के IPL खेलने पर भड़के माइकल वॉन, ECB को भी लताड़ा

Vaughan Blasts ECB for Letting Archer Prioritise IPL Over England Duty (image via X) माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड द्वारा...

IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मैच में, मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगा। राजस्थान रॉयल्स को अपने...

IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!

IPL 2026: MS Dhoni (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 लीग स्टेज में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...