Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: ‘ऑलआउट 46, नया ऑलआउट 36 है?’: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाया टीम इंडिया का जमकर मजाक, बल्लेबाजों की भी लगाई क्लास

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और अपनी पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम इंडिया के खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। हालांकि टीम इंडिया के पहले टेस्ट की पहली पारी में प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर मेजबान का जमकर मजाक उड़ाया है। बता दें कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 सीजन में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में धमाकेदार प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी और वो 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

इन दोनों मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा है कि, ‘क्या ऑलआउट 46, नया ऑलआउट 36 है?’

यह रही वीडियो:

Is ‘All Out 46’ the new ‘All Out 36’? #INDvNZ pic.twitter.com/HrD03En9cy

— cricket.com.au (@cricketcomau) October 17, 2024

बता दें कि, टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने पहली पारी में सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 20 रन बनाए। ऋषभ पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 13 रनों की पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। यही नहीं टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

मोहम्मद सिराज ने चार रन बनाए जबकि कप्तान रोहित शर्मा दो रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके जबकि William O’Rourke ने 12 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 सीजन में भले ही टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑलआउट हो गई हो लेकिन उन्होंने इस सीरीज में धमाकेदार वापसी की और 2-1 से इसे अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में भी टीम इंडिया वापसी करने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

17 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चार विकेट से जीत हासिल की, सीरीज 1-1 से बराबर गुरुवार, 16...

ENG vs IND, 2nd ODI: अनुभवी रूट की शानदार पारी के चलते इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

ENG vs IND, 2nd ODI: match report (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जो रूट की शानदार नाबाद 99 रनों...

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...