Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: एजाज पटेल ने तीसरे टेस्ट में POTM अवार्ड किया अपने नाम, जाने POTS अवार्ड किस खिलाड़ी ने जीता?

Newzealand Cricket Team (Pic Source-X)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 25 रनों से हराया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

बता दें कि, तीसरे टेस्ट को जीतने के लिए टीम इंडिया को 147 रनों की जरूरत थी। हालांकि मेजबान के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और इसी वजह से टीम इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। भले ही इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हो लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में शानदार स्पिनर एजाज पटेल ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

एजाज पटेल ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में उन्होंने छह विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस मैच में कुल 11 विकेट हासिल किए। एजाज पटेल की इसी गेंदबाजी की वजह से उन्हें तीसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। कई लोगों ने अनुभवी स्पिनर की गेंदबाजी की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा भी की।

विल यंग ने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड की अपने नाम

न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि, विल यंग ने तीसरे टेस्ट में 122 रन बनाए।

तीसरे टेस्ट की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में न्यूजीलैंड टीम ने सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 263 पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद कीवी टीम अपनी दूसरी पारी में 171 रन ही बना पाई जबकि टीम इंडिया ने दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया और 121 रन पर ऑलआउट हो गई।

मेजबान की ओर से दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 64 रन बनाए थे लेकिन उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बन पाया और इसी वजह से मेजबान को हार झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...