Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: इंदौर में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़ें? जानें यहां 

IND vs NZ: इंदौर में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़ें? जानें यहां 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की, तो इसके बाद न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

तो वहीं, अब दोनों टीमों के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

खैर, इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक्शन में नजर आएंगे। हालांकि, हिटमैन रोहित का बल्ला अब तक खेले गए दो वनडे मैच में नहीं चला है। रोहित ने भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, और उसके बाद पिछले साल मई में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। रोहित अब भारत के लिए विराट कोहली की तरह सिर्फ वनडे फाॅर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

ऐसे में रोहित शर्मा के लिए कीवी टीम के खिलाफ तीसरा वनडे मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। हालांकि, रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आंकड़े शानदार हैं। रोहित ने यहां पर सलामी बल्लेबाजी के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर को मिलाकर कुल पांच पारियां खेली हैं। इस दौरान रोहित ने 41 की औसत से कुल 205 रन बनाए हैं।

रोहित के बल्ले से एक अर्धशतक और एक शतक देखने को मिला है। इस मैदान पर रोहित ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही वनडे में बेस्ट पारी खेली थी, जब उन्होंने 85 गेंदों में 101 रन बनाए थे। मैच में भारत ने 90 रन से जीत दर्ज कर, न्यूजीलैंड को उस समय सीरीज में 3-0 से हराया था।

रोहित शर्मा के इंदौर में वनडे स्टैट्स

मैच  पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 50s 100s सर्वाधिक स्कोर 4s 6s
5 5 205 41.00 110.21 1 1 101 18 10

আরো ताजा खबर

उम्र नहीं, परफॉर्मेंस और फिटनेस मायने रखते हैं: धोनी ने रोहित-विराट के वनडे वर्ल्ड कप खेलने के चांस पर कहा

Rohit Sharma Virat Kohli (Image credit Twitter – X) एमएस धोनी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाओं पर खुलकर अपनी राय रखी...

T20 World Cup में इन 5 तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों का जीना किया मुश्किल!

5 fast bowlers (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजों ने हमेशा बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। अपनी रफ्तार, उछाल और विकेट निकालने की...

4 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. ‘परफॉर्मेंस, फिटनेस – ये हैं क्राइटेरिया’ – एमएस धोनी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप खेलने के चांस पर कहा...

SM Trends: 4 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इंडिया ए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच के बाद, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका...