Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: ‘आप इस टीम को कैसे रोकेंगे’ तीसरे टी20 मैच के बाद टीम इंडिया की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने एकतरफा अंदाज में न्यूजीलैंड को जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। गुवाहटी के बरसापारा स्डेडियम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से मिले 154 रनों के टारगेट को अभिषेक शर्मा (68 रन, 20 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (57 रन, 26 गेंद) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 10 ओवर में ही 8 विकेट रहते हुए हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करते हुए, सीरीज को भी अपने नाम कर लिया। तो वहीं, अब भारतीय टीम के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व भारतीय कप्तान व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर मैन इन ब्लू की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गावस्कर ने एक चर्चा के दौरान कहा आप इस टीम को कैसे रोकेंगे?

सुनील गावस्कर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

गुवाहटी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच समाप्त होने के बाद गावस्कर ने जियोस्टार के साथ एक चर्चा में कहा- “सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, सब कुछ देखिए। उनकी गेंदबाजी, उनका कैचिंग, उनका फील्डिंग, वे एक चैंपियन टीम थे। हम इस टीम के खिलाफ क्या करें? आप इस टीम को कैसे रोकें? यह एक ऐसी टीम है जिसे हराना आसान नहीं होगा। यह एक ऐसी टीम है जिसे हराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।”

गावस्कर ने आगे अभिषेक शर्मा को लेकर कहा- “इतनी जल्दी अर्धशतक बनाना बहुत मुश्किल है। लेकिन अभिषेक ने पिछले कई मैचों में जो दिखाया है, उससे पता चलता है कि वह ऐसा कर सकता है। इस बार उसने 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया, दूसरी बार 16 गेंदों में, इसलिए वह धीरे-धीरे उस मुकाम की ओर बढ़ रहा है। कौन जाने, शायद एक दिन वह इससे भी आगे निकल जाए। और अगर ऐसा हुआ, तो युवराज सबसे ज्यादा खुश होगा।”

खैर, अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर टीम इंडिया अपना दबदबा दिखाना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

“क्या वह लंबी रेस का घोड़ा बन पाएगा?” – कपिल देव ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के सामने रखी बड़ी चुनौती

Kapil Dev sets challenge for Vaibhav Sooryavanshi (image via X) भारत के सबसे पहले वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव ने टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उन्हें...

25 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 World Cup 226: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 38 रनों से शानदार जीत हासिल की, सेमीफाइनल में की जगह पक्की...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया से अलग ड्रेसिंग रूम करेंगे इस्तेमाल, जानिए क्या है ICC का नियम

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस दौरे के दौरान...

संदीप पाटिल बने मुंबई क्रिकेट टीम के नए मेंटर, 50 साल बाद मिला यह खास मौका

Sandeep Patil (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल की मुंबई क्रिकेट में वापसी हो गई है। मुंबई...