Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: अनिल कुंबले ने भारत के खिलाफ मिचेल सेंटनर की स्पिन-गेंदबाजी की सराहना करते हुए दिया बड़ा बयान

Anil Kumble and Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X)

IND vs NZ 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं आज 25 अक्टूबर को दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। लेकिन खेल में आज के दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लाॅब साबित हुई।

न्यूजीलैंड के 259 रनों के जबाव में भारत पहली पारी में सिर्फ 156 रन ही बना पाई। तो वहीं टीम इंडिया के इस खराब प्रदर्शन का क्रेडिट पूरी तरह से न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को जाता है। सेंटनर ने मुकाबले में 19.3 ओवरों में 53 रन खर्च करते हुए 7 भारतीय खिलाड़ियों का शिकार किया।

यह सेंटनर का भारत में टेस्ट क्रिकेट में पहला फाइफर है। सेंटनर के इस कमाल के प्रदर्शन की हर जगह तारीफ देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, अब सेंटनर के इस प्रदर्शन की पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले (Anil Kumble) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

मिचेल सेंटनर को लेकर कुंबले ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद, कुंबले ने सेंटनर के प्रदर्शन को लेकर स्पोर्ट्स 18 के साथ चर्चा करते हुए कहा- वह एंगल से गेंदबाजी करता है, और उसे व्हाइट बाॅल क्रिकेट में भी गेंदबाजी करने की समझ है।

वह एक ही जगह पर कंट्रोल के साथ गेंदबाजी करता है और अपनी गति में वैरिएशन रखता है। वह सिर्फ गेंद को सिर्फ टर्न ही नहीं करा रहे, बल्कि गेंदबाजी में गति का भी प्रयोग करते हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसमें वह बहुत अच्छा है।

न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई 301 रनों की बढ़त

दूसरी ओर, पुणे में जारी दूसरे टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें तो न्यूजीलैंड की पहली पारी के 259 रनों के जबाव में, भारत की पहली पारी सिर्फ 156 रनों पर सिमट गई है। तो वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 53 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की मेजबान टीम पर 301 रनों की बढ़त हो गई है।

আরো ताजा खबर

BCCI के इस फैसले की वजह से हुआ जसप्रीत बुमराह का 2 करोड़ का नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक फैसले की वजह से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपए का...

अपनी शादी के रिसेप्शन में कुलदीप यादव ने छुए रवींद्र जडेजा और रिवाबा के पैर, देखें वायरल वीडियो 

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी की...

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी, नंबर 1 रोहित-कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूद 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त होने के बाद, क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की 

Priyansh Arya (Image Credit- Twitter X) आगामी आईपीएल सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय, पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या...