Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे ऋषभ पंत, BCCI ने दी बड़ी अपडेट

Rishabh Pant Injured (Photo Source: X)

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए। पंत को घुटने में चोट लगी थी। चोट लगने के कुछ ही देर बाद उनका घुटना सूज गया था। ऐसे में वे मैदान से बाहर चले गए थे। आखिरी सत्र में ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी। उसके बाद से फैंस के मन में एक ही सवाल था कि क्या पंत मैच के तीसरे दिन मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

अब तीसरे दिन के खेल से पहले बीसीसीआई ने पंत को लेकर बड़ी अपडेट दी है है। बोर्ड ने बताया है कि ऋषभ पंत तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। ध्रुव जुरेल न्यूजीलैंड की पहली पारी में तीसरे दिन विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। मेडिकल टीम अभी पंत की चोट की गंभीरता की जांच कर रही है।

ऋषभ पंत की चोट पर BCCI ने दी बड़ी अपडेट

बीसीसीआई ने एक्स पोस्ट पर पंत को लेकर बताया, “ऋषभ पंत तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है।” रविंद्र जडेजा की गेंद पंत के उसी पैर में लगी थी, जिसका ऑपरेशन उन्होंने कराया था। कार एक्सीडेंट में उनका वही पैर चोटिल हुआ था और अब उस पैर में चोट लगना टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ा रहा है।

UPDATE: Mr Rishabh Pant will not keep wickets on Day 3.

The BCCI Medical Team is monitoring his progress.

Follow the match – https://t.co/FS97Llv5uq#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank

— BCCI (@BCCI) October 18, 2024

दरअसल आने वाले समय में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत अहम खिलाड़ी हैं। पिछली बार जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी उस सीरीज जीत में पंत टीम सबसे बड़े हीरो थे।

बता दें कि ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में चोट लगी थी जब वो दिल्ली से वाया रोड अपने घर जा रहे थे। वे साल 2023 में क्रिकेट से दूर रहे थे। वे सीधे आईपीएल 2024 में नजर आए। इसके बाद से वो लगातार प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल 2024 के बाद वे टी20 वर्ल्ड कप खेले थे और फिर श्रीलंका के दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज खेले थे। वहीं इस सीरीज से पहले वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखे थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...