
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की, तो इसके बाद न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
तो वहीं, अब दोनों टीमों के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
खैर, इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक्शन में नजर आएंगे। हालांकि, हिटमैन रोहित का बल्ला अब तक खेले गए दो वनडे मैच में नहीं चला है। रोहित ने भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था, और उसके बाद पिछले साल मई में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। रोहित अब भारत के लिए विराट कोहली की तरह सिर्फ वनडे फाॅर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं।
ऐसे में रोहित शर्मा के लिए कीवी टीम के खिलाफ तीसरा वनडे मैच काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। हालांकि, रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आंकड़े शानदार हैं। रोहित ने यहां पर सलामी बल्लेबाजी के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर को मिलाकर कुल पांच पारियां खेली हैं। इस दौरान रोहित ने 41 की औसत से कुल 205 रन बनाए हैं।
रोहित के बल्ले से एक अर्धशतक और एक शतक देखने को मिला है। इस मैदान पर रोहित ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही वनडे में बेस्ट पारी खेली थी, जब उन्होंने 85 गेंदों में 101 रन बनाए थे। मैच में भारत ने 90 रन से जीत दर्ज कर, न्यूजीलैंड को उस समय सीरीज में 3-0 से हराया था।
रोहित शर्मा के इंदौर में वनडे स्टैट्स
| मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 50s | 100s | सर्वाधिक स्कोर | 4s | 6s |
| 5 | 5 | 205 | 41.00 | 110.21 | 1 | 1 | 101 | 18 | 10 |
IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं
13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया
SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

