Skip to main content

ताजा खबर

IND vs IRE मैच से ठीक पहले न्यूयॉर्क की पिच को लेकर मचा बवाल, एक्सपर्ट्स ने ICC पर साधा निशाना

Nassau County Stadium (Image Credit- Getty Images)

न्यूयॉर्क के नए नवेले स्टेडियम यानी नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मैच कल (3 जून) श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। पहले ही मैच के बाद पिच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पिच को टी20 क्रिकेट के लायक नहीं माना जा रहा है। SL vs SA के बीच खेला गया ये मैच काफी लो स्कोरिंग मुकाबला रहा था।

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने सबसे पहले श्रीलंका को 77 रनों पर ऑलआउट कर दिया, अफ्रीकी टीम की तरफ से एनरिक नॉर्खिया ने 4 विकेट झटके थे। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस टॉप स्कोरर थे, उन्होंने 19 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया, लेकिन 78 रन बनाने के लिए टीम को लगभग 16 ओवर बल्लेबाजी करनी पड़ी।

ट्रिस्टन स्टब्स जो अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 28 गेंदों में 13 रन बनाए। इससे पिच पर सवाल खड़े हो गए हैं। चाहे वो श्रीलंका के बल्लेबाज हों या दक्षिण अफ्रीका के सभी को इस मैच में रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। इस मैच के खत्म होने के बाद ही नासाउ इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। फैंस सहित कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी वहां की पिच को देखकर खुश नहीं हैं।

इस मैच के बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि नासाउ की इस पिच को टी-20 क्रिकेट के लिए आदर्श नहीं है। दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस पर एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे यकीन नहीं है कि यह एक नए देश में क्रिकेट का सबसे अच्छा परिचय है।” न्ययॉर्क में लगी ड्रॉप इन पिच एडिलेड से मंगाई गई हैं, जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी डैमियन ह्यूग की है।

वही टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि न्यूयॉर्क की पिच मानो 80 के दशक की पिच लग रही है और बल्लेबाज 2020 के हैं। ये अच्छा यूनियन नहीं है। इसके अलावा कई क्रिकेटरों ने इस पिच पर अपनी राय दी है।

न्यूयॉर्क की पिच को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स का पोस्ट

Not sure this is the best introduction to cricket in a new land……

— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) June 3, 2024

You could have a different drop in pitch, maybe, but the outfield?

— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) June 3, 2024

Pitch of the 80s & batters of 2020s. Not a good union. #CricketInNY

— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) June 3, 2024

Not an ideal pitch for t20 cricket.

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 3, 2024

আরো ताजा खबर

जियोहाॅटस्टार नहीं बल्कि यहां देख पाएंगे आप भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज

AFG vs IND T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने...

14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’ भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर...

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...