Skip to main content

ताजा खबर

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, इस मामले में MS धोनी को छोड़ा पीछे

IND vs IRE आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास इस मामले में MS धोनी को छोड़ा पीछे

Rohit Sharma and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 8वां मैच भारत और आयरलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में आयरिश टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की है।

तो वहीं इस जीत के साथ भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। साथ ही इस रिकाॅर्ड को अपने नाम करने के बाद रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस खास रिकाॅर्ड को रोहित शर्मा ने किया अपने नाम

आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत के बाद कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। यह रोहित की बतौर कप्तान 55 मैचों में 42वीं जीत थी। तो वहीं रोहित से पहले भारत के लिए टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकाॅर्ड धोनी के नाम था, धोनी ने 72 मैचों में 41 जीत हासिल की थी।

इसके अलावा इस खास रिकाॅर्ड को और ज्यादा यादगार बनाते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी भी खेली। रोहित ने 37 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली, और इसके बाद वे रिटायर हर्ट हो गए थे।

भारतीय टीम का महत्वपूर्ण मैच 9 जून को

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ शानदार शुरुआत कर दी है। इसके बाद जारी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 9 जून को बहुप्रतीक्षित मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेलना है।

दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी इस मैच में रोहित की विराट सेना कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...