Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG Weather Report: हर घंटे गयाना में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

IND vs ENG Weather Report: हर घंटे गयाना में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Providence Stadium, Guyana (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन इस बड़े मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ये मुकाबला हो पाएगा या नहीं क्योंकि इस मैच के लिए आईसीसी ने कोई रिजर्व डे नहीं रखा है। मैच नहीं होने पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, क्योंकि वह सुपर-8 राउंड में ग्रुप टॉपर रही थी।

IND vs ENG: मैच के समय कैसा रहेगा गयाना का मौसम?

मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार, गयाना में आज दिन भर 70% तक बारिश की संभावना है। शहर में सुबह 9 बजे 40%, सुबह 10 बजे 66%, सुबह 11 बजे 75% और दोपहर 12 बजे 50% तक बारिश की आशंका है। मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होना है, शुरुआती 3 घंटे तक बारिश की 50% से ज्यादा संभावना है। यानी पूर्वानुमान के अनुसार बारिश हुई तो मैच अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सकेगा।

IND vs ENG: मैच रिजल्ट के लिए कम से कम 10 ओवर का खेल जरूरी

वैसे तो किसी बारिश से बाधित टी-20 मैच में DLS मेथड के इस्तेमाल से रिजल्ट निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर का खेल जरूरी होता है। लेकिन ICC के नियमों के मुताबिक, किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में DLS मेथड के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है।

आज के इस सेमीफाइनल में अगर बारिश हुई तो नतीजा निकालने के लिए 10-10 ओवर का खेल जरूरी है। एक पारी के 10 ओवर फेंकने के लिए 45 से 55 मिनट का टाइम मिलता है। डेढ़ से दो घंटे में 10-10 ओवर का मैच पूरा हो सकता है, यानी गयाना में 2 घंटे का खेल भी हुआ तो सेमीफाइनल पूरा हो सकता है।

आपको बता दें कि इस टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में अफ़्रीकी टीम ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर से सेमीफाइनल में जगह पक्की की। साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताबी मुकाबले में सेमीफाइनल-2 जीतने वाले भारत या इंग्लैंड में से किसी से 29 जून को भिड़ेगा।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...