Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG Semifinal Key Player Battle: भारत-इंग्लैंड मुकाबले में इन धुरंधरों के बीच होगी जंग

IND vs ENG Semifinal Key Player Battle: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड को 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को शाम 8 बजे खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का बेहद ही अहम मैच है क्योंकि भारत को पिछले टी20 वर्ल्ड कप के हार का बदला लेना है और फाइनल में जगह बनानी है। वहीं, दूसरी तरफ मौजूद चैंपियन इंग्लैंड भी आसानी से नहीं हार मानने वाली है। जाहीर सी बात है कि वह पिछले संस्करण के चैंपियन है और वह इस साल भी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे।

ऐसे में IND vs ENG मैच बेहद धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हैं और उनके बीच यह बैटल देखने में मजा आने वाला है। भारत के पास जहां रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और बाकी धाकड़ खिलाड़ी हैं तो वहीं, इंग्लैंड के पास भी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, बटलर और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं।

एक चीज तो तय है कि इस मैच में बड़े नाम एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई देंगे। आइए फिर उन बैटल्स को देखें-

3. रोहित शर्मा vs जोफ्रा आर्चर – सबसे बड़ी लड़ाई

IND vs ENG Semifinal Key Player Battle: भारत-इंग्लैंड मुकाबले में इन धुरंधरों के बीच होगी जंग
रोहित शर्मा vs जोफ्रा आर्चर

INDIA vs ENGLAND के सबसे बड़े प्लेयर बैटल की बात करे तो पहला और सबसे ऊपर नाम रोहित शर्मा और जोफ्रा आर्चर के बीच होने वाला है। आर्चर एक बेहद ही घातक गेंदबाज हैं और काफी लंबे समय के बाद मेगा टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। वह जरूर रोहित को अपना निशाना बनाना चाहेंगे ताकि वह अपने कमबैक का आगाज करें।

वहीं, रोहित शर्मा की बात करें तो टीम इंडिया पिछले मैच में उन्होंने मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की जिस तरह धुलाई की थी, उससे यह तो साफ हो गया है कि इस मैच में भी गेंदबाजों की बैंड बजने वाली है। ऐसे में इन दोनों के बीच Face Off बड़ा ही कमाल का होने वाला है।

पूरे टूर्नामेंट में हमने देखा है कि रोहित ने तेज गेंदबाजों को अपना निशाना बनाया है। आर्चर भी पूरी तरह से तैयार हैं क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के 7 मैचों में 9 विकेट झटके हैं और नई गेंद से काफी करिश्मा करके दिखाया है। अब देखना दिलचस्प होगा की ये दोनों बड़े नाम कैसे एक दूसरे के खिलाफ अपना दबदबा दिखाते हैं।

2. सूर्यकुमार यादव vs आदिल रशीद 

IND vs ENG Semifinal Key Player Battle: भारत-इंग्लैंड मुकाबले में इन धुरंधरों के बीच होगी जंग
सूर्यकुमार यादव vs आदिल रशीद

जब भी पिच पर थोड़ी तो टर्न भी दिखती है तो इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर अपने स्पेशलिस्ट स्पिनर आदिल रशीद  को सामने लेकर आते हैं। अगर रोहित तेज गेंदबाजों पर ध्यान देंगे तो उनके लिए स्पिनर को एक साथ संभालना थोड़ा मुश्किल होगा।

ऐसे में सूर्यकुमार यादव अपने हाथ में चार्ज ले सकते हैं और रशीद को अपना निशाना बना सकते हैं। टूर्नामेंट में सूर्यकुमार अच्छे फॉर्म में हैं, उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनरों के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। आदिल रशीद का सामना करने के लिए सूर्यकुमार दीवार बनकर खड़े होंगे। इसलिए इन दोनों के बीच हमें एक अच्छा बैटल देखने को मिलेगा।

1. अर्शदीप सिंह-जसप्रीत बुमराह vs जोस बटलर-फिल सॉल्ट

IND vs ENG Semifinal Key Player Battle: भारत-इंग्लैंड मुकाबले में इन धुरंधरों के बीच होगी जंग
जसप्रीत बुमराह vs जोस बटलर

IND vs ENG Semifinal Key Player Battle: सबसे बेहतरीन और बड़ी लड़ाई टीम इंडिया के पेस अटैक और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों के बीच देखने को मिलेगी। भारत की तरफ से पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह होंगे और इंग्लैंड के आक्रामक ओपनिंग में जोस बटलर और फिल सॉल्ट की जोड़ी है।

भारत ने अपने दोनों स्टार-पेसरों को इस टी20 विश्व कप की सफलता की कहानियों में अक्सर निर्णायक भूमिका निभाते देखा है, इंग्लैंड के लिए सॉल्ट और बटलर भी बहुत कुछ वैसा ही कर रहे हैं।

पहली बॉल से ही इस सलामी जोड़ी की बल्लेबाजी शैली के सामने भारत के स्टार तेज गेंदबाजों की ये भिड़ंत देखने लायक होगी। इस लड़ाई में जो जीतेगा वह डिसाइड करेगा की मैच किस टीम के पक्ष में जा सकता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...