Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ यह 4 गेंदबाज करेंगे पावरप्ले में गेंदबाजी, देखिए बड़ा प्लान!

IND vs ENG Semifinal इंग्लैंड के खिलाफ यह 4 गेंदबाज करेंगे पावरप्ले में गेंदबाजी देखिए बड़ा प्लान

Team India (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ENG, T20 WC Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून (8:00 बजे IST) को प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा। लेकिन टीम इंडिया के जीत के सामने इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर एक बड़ी दीवार बनकर सामने खड़े है। दरअसल, टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में, इंग्लैंड और भारत 10 नवंबर, 2022 को एडिलेड ओवल में भिड़े थे। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के धुआंधार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड उस मुकाबले में विजयी हुआ था।

अब टीम इंडिया को डर है कि, पिछले मैच में 83 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले बटलर, कहीं इस सेमीफाइनल में भी हार का कारण न बन जाए। बटलर टीम इंडिया के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं। इसलिए उन्हें आउट करने के लिए टीम इंडिया के गेंदबाज प्लान पर प्लान बना रहे होंगे।

रविचंद्रन अश्विन ने दिया टीम इंडिया को जोस बटलर का विकेट लेने वाला मंत्र

आईपीएल में अश्विन और जोस बटलर एक ही टीम यानी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में दोनों को एक दूसरे की कमजोर के बारे में पता ही होगा। अब अश्विन ने फ्रेंचाइजी से आगे देश को रखते हुए, बताया है कि कैसे जोस बटलर को सेमीफाइनल में आउट करना है।

आइए पढ़ें उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर क्या सलाह दी है-

“अक्षर पटेल जैसा स्पिनर जोस बटलर और सॉल्ट को गेंदबाजी करता है, तो हमें 2 विकेट मिल सकते हैं। वह एक शानदार आर्म बॉल फेंक सकता है और गेंद को धीमा रख सकता है। खास बात यह है कि वह इसे हाथ से स्लाइड भी कर सकता है। यानि अक्षर के पास 3 हथियार हैं, जो उसके पक्ष में होंगी।

“पहले ओवर में बल्लेबाज खुद को सेटल और लय बनाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में जब उनका इंटेन्ट कम हो तो अक्षर की यह 3 गेंदें पैड पर हिट कर सकती हैं। जोस बटलर की ट्रेजिकट्री लो है और सॉल्ट बैकफुट पर खेलने में परेशान होते हैं। ऐसे में पहला ओवर डालने के लिए अक्षर सबसे बेस्ट विकल्प हैं।”

“पावरप्ले के दौरान जब भी जोस बटलर का सामना अक्षर पटेल से होता है वह उन्हें अक्सर आउट करते हैं। तो इसलिए अक्षर का उपयोग करना अहम है। यह वर्ल्ड कप अक्षर का ही है, उन्होंने भले ही गेंद और बल्ले से कारनामा नहीं किया है लेकिन भारत के मैच ने जब भी जीत की तरफ टर्न लिया है, 3 बार अक्षर पटेल वो अहम इंसान रहे हैं।”

IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ किन गेंदबाजों को पावरप्ले में गेंदबाजी करनी चाहिए

“मैं कहूंगा, अर्शदीप सिंह को पहला ओवर। अगर गेंद स्विंग करती है, तो दूसरा ओवर शायद जसप्रीत बुमराह को करना चाहिए। बुमराह ने टोन सेट करने के लिए जोस बटलर को बहुत परेशान किया है। अगर गेंद स्विंग नहीं करती है, तो एक अच्छा मौका है और आपको सीधे अक्षर के हाथ में गेंद देनी चाहिए। अगर गेंद स्विंग करती है, तो मैं हार्दिक पांडया को भी गेंद देना चाहूँगा ताकि अहम ओवर्स के लिए बुमराह का स्पैल बचा रहे।”

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...