Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 5th T20I : वानखेड़े में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी, जड़ा भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक

IND vs ENG 5th T20I : वानखेड़े में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी, जड़ा भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक

Abhishek Sharma

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुछ हद तक उनका ये फैसला सही भी साबित हुआ, क्योंकि संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि, इसके बाद मैदान में आया अभिषेक शर्मा नाम का तूफान। उन्होंने मैदान के चारों ओर बल्ले से आतिशबाजी की और सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वह यही नहीं रुके और लगातार रन बनाते रहे।

भारत के लिए दूसरा सबसे तेज T20I शतक

इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ शर्मा ने जमकर रन बटोरे और मात्र 37 गेंदों में अपने T20I करियर का दूसरा शतक बना डाला। इसके साथ ही भारत के लिए किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया यह दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था।

अभिषेक शर्मा की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देख वानखेड़े के दर्शक खूब लुत्फ उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही दिग्गज क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने उनकी सराहना की।

फिलहाल भारत ने 11 ओवर में 3 विकेट गंवाया है और 148 रन बना लिए हैं। शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 24 बनाए। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर रन बनाने में नाकाम रहे और सिर्फ 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

सीरीज की बात करें तो इस मैच के खेलने से पहले भारत ने टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला भी जीत लेती है तो सीरीज पर 4-1 से कब्जा हो जाएगा। लेकिन इंग्लैंड इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज को 3-2 पर खत्म करना चाहेगी। हालांकि, इनफॉर्म भारतीय टीम के खिलाफ जीत हासिल करना बटलर एंड कंपनी के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

আরো ताजा खबर

Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह?

VVS Laxman Appointed Head Coach of Indian Men’s Cricket Team for Asian Games 2026 (image via X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण को जापान...

3 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह? बीसीसीआई के सेंटर...

IPL 2027: ‘बतौर इम्पैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे’ बद्रीनाथ ने CSK में MS धोनी की भूमिका के बारे में किया बड़ा खुलासा

S Badrinath MS Dhoni (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने एमएस धोनी की आईपीएल में भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया है।...

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Mohammed Shami: जानिए 2026 में उनकी नेटवर्थ, आईपीएल सैलरी और कार कलेक्शन

Mohammed Shami Net Worth (2026): Salary, IPL Earnings & Luxury Assets (image via X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज भी मॉडर्न क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों...