Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 5th T20I: भारत ने इंग्लैंड को 5वें टी20 मैच में 150 रनों से रौंदा, अभिषेक के तूफान के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल प्रदर्शन

IND vs ENG 5th T20I: भारत ने इंग्लैंड को 5वें टी20 मैच में 150 रनों से रौंदा, अभिषेक के तूफान के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल प्रदर्शन

India vs England, 5th T20I (Image Credit- Twitter X)

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 2 फरवरी, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में इंग्लैंड पर 150 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।

यह भारत की इंग्लैंड पर खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में हासिल की गई, अब तक की सबसे बड़ी टी20 जीत है। भारत ने अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए वह 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में टीम इंडिया की गेंदबाजी ने कमाल का प्रदर्शन किया। साथ ही इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया।

भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टी20, मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 247 रन बनाए। अभिषेक ने 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 24, शिवम दुबे ने 30 और अक्षर पटेल ने 15 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले, तो मार्क वुड ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद जब इंग्लैंड भारत से मिले 248 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी, तो वह 10.3 ओवरों में महज 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड की रनों के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी हार है। टीम के लिए सिर्फ सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ही 55 रनों के तेज पारी खेल पाए, लेकिन और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मोहम्मद शमी को 3 सफलता मिली। इसके अलावा अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए। साथ ही रवि विश्नोई भी 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG 2026, 3rd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 3rd ODI: Match Preview (image via Getty) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 20 जून 2026 को शुक्रवार को चेन्नई...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...