Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 5th T20I: इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीमों ने किए बड़े बदलाव, देखें प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 5th T20I इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला दोनों टीमों ने किए बड़े बदलाव देखें प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG (Photo Source: Getty)

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 2 फरवरी, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों ही टीमों ने टीम में बड़े बदलाव किए हैं। भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को खिलाने का फैसला किया है। जबकि इंग्लैंड की ओर से बड़ा बदलाव करते हुए साबिक महमूद की जगह, अनुभवी मार्क वुड को खिलाने का फैसला किया गया है।

खैर, भारतीय टीम की नजर इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने पर होगी। वहीं, अगर इंग्लैंड को अपनी साख बचानी है, तो वह इस मैच को जीतकर टी20 सीरीज को 3-2 से खत्म करने की कोशिश करती हुई नजर आएगी।

साथ ही भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का यह खुद को टी20 क्रिकेट में साबित करने का आखिरी मौका होगा, क्योंकि वह पिछले चार मैचों में एक ही तरह से शाॅर्ट गेंदबाजी के खिलाफ आउट हुए हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India (Playing XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

England (Playing XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

हालांकि, इस मैच के खेलने से पहले भारत ने टी20 सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बना ली है। लेकिन इंग्लैंड इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज को 3-2 पर खत्म करना चाहेगी, लेकिन इनफाॅर्म मेन इन ब्लू के खिलाफ जीत हासिल करना, बटलर एंड कंपनी के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...