Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 5th T20I: भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने ठोका शतक 

IND vs ENG 5th T20I: भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने ठोका शतक 

India vs England, 5th T20I (Image Credit- Twitter X)

IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 2 फरवरी, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा है। तो वहीं, इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया।

इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर कुल 247 रन बनाए हैं। अभिषेक ने मैच में 54 गेंदों में 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से कुल 135 रनों की पारी खेली, जो अब भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टी20 मैच, पहली पारी का हाल

मुकाबले की पहली पारी के बारे में विस्तार से बात की जाए, तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद भारत को पहला झटका दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर लग गया। संजू सैमसन (16) को मार्क वुड ने कैच आउट कराया। लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा।

पहले तो अभिषेक ने 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया और फिर 37 गेंदों में शतक। अब वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक और शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मुकाबले में उन्होंने 135 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 24, शिवम दुबे ने 30 और अक्षर पटेल ने 15 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले, तो मार्क वुड ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि भारत से मिले 248 रनों के लक्ष्य का इंग्लैंड की टीम पीछा कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 6 मैच जीतकर और 12...