Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG 4th T20I: सीरीज का पहला मैच खेल रहे साकिब महमूद ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर बिखेरा टीम इंडिया का टाॅप ऑर्डर

India vs England, 4th T20I (Image Credit- Twitter X)

India vs England, 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच आज 31 जनवरी, शुक्रवार को एमसीए स्टेडियम, पुणे में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुकाबले में पिछले तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में तीन बड़े बदलाव किए, लेकिन सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं किया गया। लेकिन संजू (1) चौथे मैच में भी एक बार फिर से सीरीज का पहला मैच खेल रहे साकिब महमूद के खिलाफ बाउंसर गेंद पर स्क्वाॅयर लेग पर ब्रायडन कार्स को कैछ थमा बैठे। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा इस पूरी सीरीज के दौरान कमाल की फाॅर्म में नजर आए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी, दूसरे ओवर में अपनी पहली ही गेंद का सामना करना रहे थे। वाइड लाइन पर फेंकी गई इस गेंद पर तिलक थर्ड मैन की ओर एक सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से किनारा लेकर सीधे थर्ड मैन पर खड़े जोफ्रा आर्टर के हाथों में चली गई। 1.2 ओवर में ही भारत को दो करारे झटके लगे ही थे कि इस ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) भी बिना कोई रन बनाए 4 गेंद खेलकर कैच आउट हो गए।

एक ही ओवर में साकिब महमदू ने तीन विकेट लेकर, टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर को बिखेर कर रख दिया है। साथ ही भारत की दूसरी पारी में उन्होंने एक भी रन नहीं खर्चा। देखना होगा कि अब इंडिया मैच में शुरुआती झटकों से कितनी जल्दी उबर पाती है?

चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India (Playing XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती

England (Playing XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथल , जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

আরো ताजा खबर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक संदेश...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI का...

बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो...

ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

ENG vs IND 1st T20I: Top 3 players (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट...