
India vs England, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)
IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जनवरी, शनिवार को चेन्नई के एम चिदंमबरम स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया है।
मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। जहां एक तरफ विकेट लगातार गिर रहे थे, वहीं तिलक ने एक छोर संभाल कर रखा और 55 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20, मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 165 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 45 और ब्रायडन कर्स ने 31 रनों की पारी खेली।
भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वाॅशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद जब भारतीय टीम इंग्लैंड से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.2 ओवरों में 8 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा ने 72* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, तो अभिषेक शर्मा ने 12, सूर्यकुमार यादव ने 12 और वाॅशिंगटन सुंदर ने 26 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्रायडन कर्स को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल रशीद, जेमी ओवर्टन और लियम लिविंगस्टोन को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।
🐺 𝚰𝐍𝐃𝚰𝐀 ⚔ 𝐑𝐄𝐌𝐄𝐌𝐁𝐄𝐑𝐒 🇮🇳#INDvENG #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/RwXSCMiX7i
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 25, 2025
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

