Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: 2nd ODI: क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, विराट की वापसी पर किसका कटेगा पत्ता, जानिए यहां

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया ने गुरुवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत की। चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी करने के लिए दोनों टीमों के पास इस सीरीज में दो मैच बचे हुए हैं। इन 2 मैचों में टीम अपने सभी विकल्प आजमाने का प्रयास करेगी। उसको ध्यान में रखते हुए रविवार (9 फरवरी) को कटक में होने वाले दूसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव बल्लेबाजी और दूसरा गेंदबाजी में हो सकता है। बैटिंग डिपार्टमेंट में बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है। विराट कोहली घुटने में तकलीफ के कारण पहला वनडे नहीं खेले। दूसरे वनडे में उनकी वापसी तय है। वहीं नागपुर में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद खुलासा किया कि अगर कोहली उपलब्ध होते तो वह प्लेइंग 11 में नहीं होते।

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल को बैठना पड़ सकता है बाहर

विराट कोहली के टीम से बाहर होने पर यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू किया। वहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। श्रेयस अय्यर की बातों से ऐसा लगा कि रोहित शर्मा के साथ यशस्वी ओपन करेंगे। वहीं शुभमन गिल नंबर 3 और विराट कोहली नंबर 4 पर खेलेंगे। इसकी एक वजह कोच गौतम गंभीर हैं, जिनको लेफ्ट एंड राइट हैंड कॉम्बिनेशन पसंद है। नागपुर में श्रेयस अय्यर ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रख पाना मुश्किल है। ऐसे में कोहली की वापसी पर जायसवाल को टीम से बाहर होना पड़ सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के पास अपने सभी विकल्प आजमाने के लिए दो मौके हैं। ऐसे में गेंदबाजी में भी एक बदलाव हो सकता है। हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है, क्योंकि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह का खेलना अभी तय नहीं है।

टीम मैनेजमेंट इस वक्त बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अगर वह फिट नहीं होते हैं तो हर्षित को मौका मिल सकता है। ऐसे में अर्शदीप और राणा को दो-दो मैच दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव ने चोट से वापसी की है। ऐसे में उन्हें दूसरे वनडे में भी मौका मिल सकता है।

दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह,मोहम्मद शमी।

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस के पास ‘दो आंद्रे रसेल’ जैसे खिलाड़ी, फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है,...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...