
Barabati Stadium, Cuttack. (Photo Source: Twitter)
IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होने वाला है, जिसमें पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें ओडिशा के कटक का रुख करेंगी, जहां 9 फरवरी को बाराबाती स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।
मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे टिकटों की मांग भी काफी बढ़ गई है। भारी भीड़ और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए कटक नगर निगम (CMC) ने कड़े सुरक्षा इंतजाम करने का फैसला किया है।
सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर हुई अहम बैठक
मंगलवार, 4 फरवरी को CMC ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें स्टेडियम की सफाई, सौंदर्यीकरण और मच्छररोधी धुंआ (फॉगिंग ऑपरेशन) जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन, ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (OCA), ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कटक के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) जगमोहन मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में प्रवेश और निकासी की सुविधा चार निर्धारित गेटों से संचालित होगी, जहां सुरक्षा और स्वच्छता कर्मियों की तैनाती रहेगी।
फैंस के लिए खास इंतजाम
– जिला स्वास्थ्य विभाग मैच के दौरान एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती करेगा।
– खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्टेडियम के भीतर खानपान की गुणवत्ता की निगरानी करेंगे।
– दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा चलाई जाएगी, जो कटक के नेताजी बस टर्मिनस, त्रिशुलिया और रेलवे स्टेशन से उपलब्ध होगी।
बाराबाती स्टेडियम में आखिरी मैच में दिखा था विराट कोहली का जलवा
बाराबाती स्टेडियम में आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम ने 316 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल किया था, जिसमें भारतीय टॉप ऑर्डर ने शानदार प्रदर्शन किया था। विराट कोहली उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस बार भी ऐसा ही धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

