Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: सेमीफाइनल में भी बल्ले से फ्लॉप हुए Virat Kohli, रीस टॉपली के बने शिकार, देखें VIDEO

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

IND vs ENG, Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम गयाना में खेला गया। भारतीय ओपनर विराट कोहली (Virat Kohli) सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह पारी के तीसरे ओवर में रीस टॉपली के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

रीस टॉपली द्वारा डाले तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने मिड-विकेट की ओर करारा छक्का जड़ा था। तीसरी गेंद पर वह दो रन ले पाने में कामयाब रहे थे। लेकिन फिर ओवर की चौथी गेंद पर टॉपली ने उन्हें बोल्ड कर दिया। कोहली वापस से मिड-विकेट की ओर शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन मिस कर गए और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई। और फिर विराट को निराशा के साथ पवेलियन वापस लौटना पड़ा। विराट कोहली 9 गेंदों में मात्र 9 रन की पारी खेल पाए।

रीस टॉपली ने इस तरह से विराट कोहली को किया आउट, देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Virat Kohli का प्रदर्शन-

9(9) बनाम इंग्लैंड (सेमीफाइनल)

0(5) बनाम ऑस्ट्रेलिया (सुपर-8)

37(28) बनाम बांग्लादेश (सुपर-8)

24(24) बनाम अफगानिस्तान (सुपर-8)

0(1) बनाम अमेरिका (ग्रुप स्टेज)

4(3) बनाम पाकिस्तान (ग्रुप स्टेज)

1(5) बनाम आयरलैंड (ग्रुप स्टेज)

T20 World Cup 2024: ओपनर की पोजिशन पर फ्लॉप दिखे विराट कोहली

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने 15 मैचों में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था। आईपीएल के फॉर्म को देखते हुए ही मैनेजमेंट ने कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में ओपनर की पोजिशन दी थी। लेकिन विराट पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए।

टीम के लिए जारी टूर्नामेंट में ओपनिंग करते हुए वह दो बार डक पर भी आउट हुए हैं। आपको बता दें यह पहली बार था जब विराट आईसीसी टूर्नामेंट्स में ओपनिंग करते हुए भी नजर आए हैं।

আরো ताजा खबर

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...