Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: विराट की हुई वापसी, वरुण को मिला डेब्यू करने का मौका, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs ENG विराट की हुई वापसी वरुण को मिला डेब्यू करने का मौका देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs ENG (Photo Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है। वहीं दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग XI में बदलाव किए हैं। इंग्लिश टीम ने आज प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं वहीं भारत की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं।

टीम इंडिया की बात करें तो विराट कोहली की प्लेइंग XI में वापसी हुई है और वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू करने का मौका मिला है।  विराट कोहली घुटने की चोट के कारण पहले मुकाबले में नहीं खेले थे, लेकिन अब वे फिट हैं और सीधे प्लेइंग इलेवन में आ गए हैं। विराट कोहली को ओपनर यशस्वी जायसवाल की जगह मौका दिया गया है। जायसवाल की जगह शुभमन गिल ओपन करते नजर आएंगे।

वहीं, अगर दूसरे बदलाव की बात करें तो कुलदीप यादव को बाहर बैठाया गया है। उनको रेस्ट दिया गया है। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती खेल रहे हैं, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं। टॉस के वक्त भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, उनकी टीम आज भी पिछले मैच जैसा ही प्रदर्शन करने उतरेगी, नागपुर में अय्यर और गिल दोनों के प्रदर्शन की रोहित ने तारीफ़ की। रोहित ने कहा कि यह काली मिट्टी की पिच है, उन्हें यह नहीं पता कि पिच में गति कितनी है लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती चली जाएगी।

IND vs ENG: दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड: फिल साल्ट, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर, लियम लिविंगस्टन, मार्क वुड, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, जेमी ओवर्टन, आदिल रशीद

আরো ताजा खबर

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

Deepti Sharma (image via getty) भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है, और...

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट...

IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ...