Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: वनडे फॉर्मेट में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, नागपुर में कर रहे जमकर प्रैक्टिस

IND vs ENG: वनडे फॉर्मेट में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, नागपुर में कर रहे जमकर प्रैक्टिस

Mohammed Shami (Photo Source: X)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है, जिसके चलते यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। शमी अब वनडे फॉर्मेट में भी वापसी करने के लिए तैयार है, जिसके लिए वह नेट्स में काफी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में किया था शानदार प्रदर्शन

मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में अपने स्पैल में मात्र 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे, उन्होंने टीम की 150 रनों की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 247 रन बोर्ड पर लगाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा इतिहास रच सकते हैं मोहम्मद शमी

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के दौरान मोहम्मद शमी के पास बड़ा इतिहास रचने का मौका है। वह पांच विकेट लेते ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन सकते हैं। अभी तक शमी ने खेले गए 101 वनडे मैचों में कुल 195 विकेट लिए हैं। शमी से पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कर चुके हैं, जिन्होंने 102 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के दौरान चोट लगी थी। तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में शमी का अच्छे फॉर्म में होना टीम के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...