Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार एक ही गलती कर आउट हो रहे संजू सैमसन, आकाश चोपड़ा ने लगाई भारतीय खिलाड़ी की जमकर क्लास

IND vs ENG: लगातार एक ही गलती कर आउट हो रहे संजू सैमसन, आकाश चोपड़ा ने लगाई भारतीय खिलाड़ी की जमकर क्लास

Akash Chopra And Sanju Samson (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में अभी तक बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। बता दें कि, अभी तक संजू सैमसन ने इस टी20 सीरीज में 26 रन, 5 रन और 3 रन बनाए हैं। संजू सैमसन की बात की जाए तो जोफ्रा आर्चर के खिलाफ इस सीरीज में वो तीन बार आउट हुए हैं।

संजू सैमसन की बल्लेबाजी को लेकर पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि संजू सैमसन के तमाम फैंस को सोच समझ कर अपना पक्ष रखना चाहिए।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘फिर से संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें एक ही तरह तीन पारी में तीन बार आउट किया है। मैं संजू सैमसन के फैन क्लब से यह अपील करना चाहूंगा कि अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं तो आप खुद के साथ सच्चे रहे। आप संजू सैमसन के लिए दिल से दुआ मांगे कि वो खुद को और बेहतर कर पाए।

जब हमने इसके बारे में पिछली वीडियो में बात की थी तो लोगों को काफी बुरा लगा था और उन्होंने काफी गाली दी थी। पूरी फैन आर्मी को काफी बुरा लगा था। अगर संजू सैमसन रन बनाते हैं तो हम लोग उनकी प्रशंसा करते हैं। हालांकि जब भारतीय खिलाड़ी जल्द आउट हो जाते हैं तो यह हमारा ही काम है कि हम उनको लेकर बोले।’

टीम इंडिया 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है

पांच मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। मेजबान ने पहले और दूसरे टी20 को अपने नाम किया था जबकि तीसरे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

तीसरे मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 145 रन ही बना पाई थी। अब इन दोनों टीमों के बीच चौथा टी20, 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। यही नहीं संजू सैमसन भी बचे हुए दो मैच में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...

1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (30 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स ने RCB को 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के...