Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: राजकोट टी20 से पहले इंडिया कैंप से बड़ी रिपोर्ट आई सामने, शिवम दुबे मेजबान के स्क्वॉड में हो सकते हैं शामिल

Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 28 जनवरी को खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। शानदार खिलाड़ी शिवम दुबे बची हुई टी20 सीरीज में टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शिवम दुबे नीतीश कुमार रेड्डी की जगह टीम में शामिल किए जा सकते हैं जो पहले टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। यही नहीं पहले मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी चोट लग गई थी।

शिवम दुबे की बात की जाए तो उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच श्रीलंका के खिलाफ अगस्त 2024 में वनडे सीरीज के दौरान खेला था। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई अपने घर में टी20 सीरीज को चोटिल होने की वजह से शिवम दुबे मिस कर गए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस धाकड़ खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शिवम दुबे ने पांच पारी में 179.76 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए और तीन विकेट भी झटके।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के प्रसिद्ध जर्नलिस्ट गौरव गुप्ता के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ बची हुई टी20 सीरीज में शिवम दुबे को भाग लेते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट का यह भी मानना है कि शिवम दुबे भारतीय कैंप के साथ दूसरे टी20 के बाद जुड़ेंगे जो 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस बेहतरीन खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी के महत्वपूर्ण मैच में मुंबई की टीम की ओर से खेलते हुए देखा गया था। जम्मू और कश्मीर के खिलाफ शिवम दुबे बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और अपनी दोनों पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए जबकि मैच में उन्होंने सिर्फ एक ही विकेट झटका। यही वजह है कि मुंबई को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

5 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है

इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया। पहले मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब दूसरे टी20 को भी टीम इंडिया अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

फिलहाल 5 मैच की टी20 सीरीज में मेजबान 1-0 से आगे है। यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि दूसरे मैच में दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती हैं? फिलहाल शिवम दुबे अगर टीम इंडिया से जुड़ जाते हैं तो मेजबान के बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइनअप को और भी ज्यादा मजबूती मिल जाएगी।

আরো ताजा खबर

सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

Ranji Trophy (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे...

4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत...

‘मेरी बहन लेजेंड है’ – स्मृति मंधाना के रिकॉर्डतोड़ शतक पर जेमिमा रोड्रिग्ज ने इस तरह मनाया जश्न

Jemimah Rodrigues Celebrates Smriti Mandhana’s Historic, Record-Breaking Century (image via X) Jemimah Rodrigues on Smriti Mandhana: 3 सितंबर को दुबई में महिला टी20 एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ ओपनर...

“मैंने तुम्हें आगे बढ़ते देखा है” – मिताली राज ने अपना ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ने पर स्मृति मंधाना को दी बधाई

Mithali Raj Hails Smriti Mandhana After Record-Breaking Knock (image via X) Mithali Raj congratulates Smriti Mandhana: गुरुवार, 3 सितंबर को भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने सभी फॉर्मेट में महिलाओं के...