Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया उपकप्तान

IND vs ENG: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया उपकप्तान

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

India vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है,  इसके लिए दोनों टीमों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे जबकि अक्षर पटेल को टी20 उपकप्तान पद दिया गया है।

अब सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए हैरी ब्रूक को सीमित ओवरों (व्हाइट बॉल क्रिकेट) की टीम का नया उपकप्तान बनाया है। 25 साल के ब्रूक ने अपनी टीम के लिए टी20 वनडे और 39 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बता दें कि, ब्रूक को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन जॉस बटलर के वापस आते ही उन्हें कप्तानी वापस से सौंप दी गई है।

इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के बाद दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में लग जाएंगी जो 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में खेली जाएगी।

इंग्लैंड T20I स्क्वॉड- भारत दौरे के लिए

जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (उपकप्तान) , ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 शेड्यूल-

22 जनवरी- पहला टी20, कोलकाता (शाम 7 बजे से)

25 जनवरी- दूसरा टी20, चेन्नई (शाम 7 बजे से)

28 जनवरी- तीसरा टी20, राजकोट (शाम 7 बजे से)

31 जनवरी- चौथा टी20, पुणे (शाम 7 बजे से)

2 फवरी- पांचवा टी20, मुंबई (शाम 7 बजे से)

कब और कहां देख सकते हैं IND vs ENG T20 सीरीज?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगी। मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। वहीं, भारतीय प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...