Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ इतने स्पिन गेंदबाज खिला सकती है इंग्लैंड, पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

India vs England (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज 27 जून को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच गुयाना के प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के नजरिए से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस मैच में मैन इन ब्लू पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली 10 विकेट से हार का बदला लेना चाहेगी।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीमों की प्लानिंग को लेकर पूर्व खिलाड़ियों द्वारा लगातार चर्चा देखने को मिल रही है। तो वहीं अब इस कड़ी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी पाॅल काॅलिंगवुड (Paul Collingwood) का बड़ा बयान सामने आया है। काॅलिंगवुड का कहना है कि इंग्लैंड इस मैच में भारत के खिलाफ 4 स्पिन गेंदबाज खिला सकती है।

पाॅल काॅलिंगवुड (Paul Collingwood) का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम में बात करते हुए पूर्व कप्तान पाॅल काॅलिंगवुड ने कहा- स्पिन गेंदबाजी इस मैच में इंग्लैंड के लिए सोने की डाली के समान है, खासकर आदिल रशीद। राशिद के बारे में खास बात ये है कि उनकी गेंदबाजी का अनुमान लगाना मुश्किल है। वह गेंद को दोनों ओर मोड़ने में सक्षम है।

भारतीय बल्लेबाज आमतौर पर स्पिन को बहुत अच्छा खेलते हैं, लेकिन इस समय आदिल रशीद जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, हमें बस देखना होगा और इंतजार करना होगा कि पिच की कंडीशन कैसी है। ऐसी संभावना है कि इंग्लैंड इस मैच में चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।

जाहिर है रशीद के अलावा मोईन अली और लियम लिविंगस्टोन है, जो ऑलराउंडर होने के साथ लेग स्पिन और ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। आप जानते हैं कि अगर विकेट ज्यादा सूखा हुआ है, तो इंग्लैंड विल जैक से भी गेंदबाजी करवा सकती है। आदिल रशीद अपने खेल के चरम पर हैं और यही वर्ल्ड कप की खूबसूरती है।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...