Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ENG: बुमराह के रिप्लेसमेंट ने मचाया गदर, जोस बटलर और हैरी ब्रूक को किया क्लीन बोल्ड

IND vs ENG बुमराह के रिप्लेसमेंट ने मचाया गदर जोस बटलर और हैरी ब्रूक को किया क्लीन बोल्ड

Harshit Rana, Jos Buttler, Harry Brook (Photo Source: X)

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मेजबान भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 357 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लिश टीम ने रन चेज में शानदार शुरुआत जरूर की, लेकिन फिर से भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आ रही है। हर्षित राणा ने जोस बटलर और हैरी ब्रूक को पवेलियन का रास्ता दिखाकर भारत की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी है।

हर्षित ने बटलर और ब्रूक को इस तरह किया आउट

हर्षित राणा ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर यानी इंग्लैंड की पारी के 25वें ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर को आउट कर 154 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। बटलर ने पॉइट की ओर खेलने का सोचना था, लेकिन अपना पैर ज्यादा मूव नहीं किया, इनसाइड एज लगा गेंद सीधे स्टंप्स से टकरा गई। इंग्लैंड के कप्तान 9 गेंदों में मात्र 6 रन बना पाए।

हर्षित ने फिर स्पैल के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रूक पर शिकंजा कसा। ब्रूक ने डिफेंड करने की कोशिश की थी, लेकिन अंदरूनी किनारा लगा और गेंद स्टंप्स से टकरा गई। ब्रूक ने 26 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। बता दें, इस सीरीज में तीसरी बार हर्षित ने ब्रूक को आउट किया है।

हर्षित राणा ने जसप्रीत बुमराह को किया रिप्लेस

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लोअर बैक इंजरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। हर्षित राणा ने उन्हें टीम में रिप्लेस किया, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में ही अपना वनडे डेब्यू किया है। हर्षित ने तीनों फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। उम्मीद रहेगी कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार फॉर्म बरकरार रखें।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...